मतदाता सूची से 56 नाम गायब होने का आरोप:पिछली सूची में दर्ज थे नाम, जांच कर दोबारा जोड़ने की मांग
मतदाता सूची से 56 नाम गायब होने का आरोप:पिछली सूची में दर्ज थे नाम, जांच कर दोबारा जोड़ने की मांग
नीमकाथाना : नीमकाथाना नगर पालिका के वार्ड नंबर 29 स्थित गोड़ावास क्षेत्र में 56 पात्र मतदाताओं के नाम वर्तमान मतदाता सूची से गायब होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर ग्रामीण और महिलाएं नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मतदाता सूची की जांच करवाकर पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा शामिल करने की मांग की। गोपाल सैनी ने बताया कि पिछली मतदाता सूची में इन 56 मतदाताओं के नाम दर्ज थे। लेकिन वर्तमान मतदाता सूची की जांच करने पर उनके नाम नहीं मिले। उन्होंने मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाया।
21 अगस्त की सूची से वर्तमान सूची का मिलान कराने की मांग
गोपाल सैनी ने 21 अगस्त की मतदाता सूची और वर्तमान सूची का मिलान करवाकर प्रत्येक मतदाता के नाम की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड से यह भी पता लगाया जाना चाहिए कि इन मतदाताओं के नाम किस तारीख को, किस आदेश के तहत और किस आधार पर हटाए गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ मतदाताओं के नाम गोड़ावास की सूची से हटाकर मंडोली ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में जोड़ दिए गए हैं। ऐसे में दोनों सूचियों का मिलान कर वास्तविक स्थिति सामने लाने की मांग की गई।
BLO सत्यापन और रिकॉर्ड की जांच की मांग
राजेश मंगावा ने संबंधित बीएलओ की ओर से किए गए सत्यापन, रिपोर्ट, पंचनामा और जांच रिपोर्ट सहित अन्य रिकॉर्ड की जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता का नाम हटाने से पहले उसे नोटिस नहीं दिया गया या सुनवाई का अवसर नहीं मिला, तो इसकी वैधानिकता की भी जांच होनी चाहिए।
मतदान के अधिकार प्रभावित नहीं होने देने की मांग
ग्रामीणों ने कहा कि सभी 56 मतदाता पात्र हैं और उनके मतदान के अधिकार प्रभावित नहीं होने चाहिए। उन्होंने पात्रता और निवास का तत्काल सत्यापन करवाकर इन मतदाताओं के नाम वार्ड नंबर 29, गोड़ावास की मतदाता सूची में दोबारा शामिल करने की मांग की। आगामी नगर पालिका चुनाव को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में शीघ्र कार्रवाई करने और मतदाता सूची में सुधार करवाने की अपील की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2341806


