[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दीक्षार्थी सुमन बैद का छापर में बरनोला निकला:तेरापंथ समाज ने किया सम्मान, अनेक पदाधिकारी हुए शामिल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दीक्षार्थी सुमन बैद का छापर में बरनोला निकला:तेरापंथ समाज ने किया सम्मान, अनेक पदाधिकारी हुए शामिल

दीक्षार्थी सुमन बैद का छापर में बरनोला निकला:तेरापंथ समाज ने किया सम्मान, अनेक पदाधिकारी हुए शामिल

छापर : छापर में सांसारिक जीवन त्यागकर जैन दीक्षा अंगीकार करने वाली दीक्षार्थी सुमन बैद का तेरापंथ समाज में बहुमान किया जा रहा है। गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ वरघोड़ा निकाला गया, वहीं शुक्रवार को प्रेम वाटिका में तेरापंथ सभा प्रवक्ता प्रदीप सुराना द्वारा बरनोला दिया गया।

प्रेम वाटिका में दीक्षार्थी सुमन बैद का भव्य स्वागत किया गया। प्रेम सुराणा, सपना वेद और शोभा डोसी ने तिलक लगाकर माल्यार्पण किया। प्रदीप सुराणा और लक्ष्मीपत सुराणा ने उन्हें साड़ी ओढ़ाकर खोल भरी।

ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर समाजसेवी विनोद भंसाली, मनोज नाहटा, महिला मंडल अध्यक्ष सरोज भंसाली, मंत्री हेमलता दुधोड़िया, राजू देवी नाहटा, प्रेम देवी नाहटा, सज्जन दुधोड़िया, सरोज नाहटा, निर्मला भुतौड़िया, रेखा दुधोड़िया, सरोज दुधोड़िया, बिंदु भंसाली, सपना दुधोड़िया और नीलम भंसाली सहित अनेक लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम संयोजक प्रदीप सुराणा ने सभी का आभार व्यक्त किया और दीक्षार्थी सुमन के प्रति मंगलकामनाएं व कृतज्ञता ज्ञापित की।

Related Articles