[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में प्लॉट विवाद में दो युवक गिरफ्तार:अग्रसेन नगर में शांतिभंग के आरोप में पुलिस ने की कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में प्लॉट विवाद में दो युवक गिरफ्तार:अग्रसेन नगर में शांतिभंग के आरोप में पुलिस ने की कार्रवाई

चूरू में प्लॉट विवाद में दो युवक गिरफ्तार:अग्रसेन नगर में शांतिभंग के आरोप में पुलिस ने की कार्रवाई

चूरू : चूरू के अग्रसेन नगर में प्लॉट विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शांति भंग के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि वे एक-दूसरे को धमकियां देने लगे।

सदर थाना पुलिस को अभय कमांड सेंटर से वार्ड संख्या 22 अग्रसेन नगर में झगड़े की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि मोहम्मद जुबैर (निवासी अग्रसेन नगर) और जाहिद अली (निवासी घांघू) तेज आवाज में झगड़ रहे थे और मारपीट पर उतारू थे।

पुलिस ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने मोहम्मद जुबैर और जाहिद अली को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएस) की धारा के तहत कार्रवाई की। उन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां पाबंद करने की कार्रवाई की गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker