खेतड़ी नगर पालिका चुनाव 2026: 25 वार्डों में 16,992 मतदाता चुनेंगे पार्षद
वार्ड 1 में सबसे ज्यादा 1,020 तो वार्ड 2 में सबसे कम 188 मतदाता, अब तक 5 नामांकन दाखिल
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : खेतड़ी नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नगर पालिका के 25 वार्डों में पार्षद पद के लिए होने वाले चुनाव में 16,992 मतदाता अपने प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों की सक्रियता बढ़ गई है। नामांकन दाखिल करने के लिए अब केवल दो दिन शेष हैं।
उपखंड कार्यालय में 27 अगस्त से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई है। अब तक 5 नामांकन दाखिल किए जा चुके हैं, जबकि करीब 200 नामांकन फार्म लिए गए हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। अवकाश के चलते अब 29 अगस्त और 31 अगस्त को ही नामांकन पत्र जमा किए जा सकेंगे। ऐसे में अंतिम दो दिनों में प्रत्याशियों और समर्थकों की भीड़ बढ़ने की संभावना है।
वार्डवार मतदाताओं की स्थिति
खेतड़ी नगर पालिका के 25 वार्डों में मतदाताओं की संख्या अलग-अलग है। वार्ड 1 में सबसे ज्यादा 1,020 मतदाता हैं, जबकि वार्ड 2 में सबसे कम 188 मतदाता हैं।
वार्ड 25 में 1,008, वार्ड 21 में 894, वार्ड 5 में 786, वार्ड 20 में 784, वार्ड 6 में 779 और वार्ड 19 में 768 मतदाता हैं। वहीं वार्ड 3 में 755, वार्ड 10 में 742, वार्ड 11 में 730, वार्ड 18 में 697 और वार्ड 12 में 684 मतदाता हैं।
इसके अलावा वार्ड 22 में 680, वार्ड 24 में 668, वार्ड 16 में 642, वार्ड 7 में 630, वार्ड 13 में 616, वार्ड 4 में 587, वार्ड 23 में 582, वार्ड 14 में 549, वार्ड 17 में 543, वार्ड 8 में 517 और वार्ड 15 में 472 मतदाता हैं।
नामांकन के बाद साफ होगी चुनावी तस्वीर
करीब 200 नामांकन फार्म लिए जाने के बाद अंतिम दो दिनों में नामांकन दाखिल करने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है। 31 अगस्त को नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अलग-अलग वार्डों में चुनावी मुकाबले की तस्वीर सामने आने लगेगी। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही मैदान में रहने वाले प्रत्याशियों की अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी। 25 वार्डों में 16,992 मतदाताओं के बीच होने वाले चुनाव में किस वार्ड से कौन-कौन प्रत्याशी मैदान में उतरता है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2339875

