[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नगर निकाय चुनाव से पहले झुंझुनूं में पुलिस का फ्लैग मार्च


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नगर निकाय चुनाव से पहले झुंझुनूं में पुलिस का फ्लैग मार्च

शांतिपूर्ण और भयमुक्त चुनाव का संदेश, उपद्रव करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

झुंझुनूं : आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर झुंझुनूं पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश पर शहर में पुलिस ने फ्लैग मार्च कर आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन और वृत्ताधिकारी गोपाल सिंह ढाका के नेतृत्व में कोतवाली थानाधिकारी श्रवण कुमार पुलिस जाब्ते के साथ शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरे।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों से शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में मतदान करने की अपील की। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का संदेश दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए अपनी पूरी तैयारी होने की बात कही है।

Related Articles