[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मानोता जाटान में रक्षाबंधन पर शहीद सुमेर सिंह पायल की प्रतिमा को बहन मिश्री देवी ने बांधी राखी, भाई को याद कर नम हुई आंखे

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मानोता जाटान में रक्षाबंधन पर शहीद सुमेर सिंह पायल की प्रतिमा को बहन मिश्री देवी ने बांधी राखी, भाई को याद कर नम हुई आंखे

मानोता जाटान में रक्षाबंधन पर शहीद सुमेर सिंह पायल की प्रतिमा को बहन मिश्री देवी ने बांधी राखी, भाई को याद कर नम हुई आंखे

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर जसरापुर क्षेत्र के मानोता जाटान गांव में भाई-बहन के रिश्ते और शहीद के बलिदान से जुड़ा भावुक दृश्य देखने को मिला। शहीद सुमेर सिंह पायल की बहन मिश्री देवी ने अपने वीरगति प्राप्त भाई की प्रतिमा को राखी बांधकर रक्षाबंधन की परंपरा निभाई और अपने शहीद भाई को याद किया।

गांव स्थित शहीद सुमेर सिंह पायल स्मारक स्थल पर पहुंचीं मिश्री देवी ने अपने भाई की प्रतिमा की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। उन्होंने शहीद भाई को तिलक कर राखी बांधी और उनके बलिदान को नमन किया। राखी बांधते समय मिश्री देवी की आंखें नम हो गईं। इस दौरान वहां मौजूद परिजन भी भावुक नजर आए।

रक्षाबंधन पर शहीद भाई की प्रतिमा को राखी बांधने का यह दृश्य भाई-बहन के अटूट रिश्ते के साथ देश के लिए दिए गए बलिदान की याद को भी दर्शाता रहा। मिश्री देवी ने अपने शहीद भाई को राखी बांधकर भाई-बहन के प्रेम और सम्मान की परंपरा को निभाया।इस अवसर पर वीरांगना कविता देवी, कमला देवी, सक्षम पायल, अनुज पायल, कंचन, राजेश सहित अन्य परिजन मौजूद रहे। सभी ने शहीद सुमेर सिंह पायल के बलिदान को नमन किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker