कार-बाइक में भिड़ंत, एक युवक की मौत:दोस्त गंभीर घायल, चूरू रेफर; गांव लौट रहे थे दोनों
कार-बाइक में भिड़ंत, एक युवक की मौत:दोस्त गंभीर घायल, चूरू रेफर; गांव लौट रहे थे दोनों
बिसाऊ : झुंझुनूं के बिसाऊ में कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर घायल हो गया। दोनों युवक बिसाऊ से अपने गांव धीरासर लौट रहे थे। हादसे के बाद कार सवार ने दूसरे वाहन की मदद से दोनों को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया और दूसरे को गंभीर हालत में चूरू रेफर किया। हादसा गुरुवार देर शाम शेशू स्टैंड से करीब 500 मीटर आगे हुआ।
धीरासर लौटते समय कार से भिड़ी बाइक
जानकारी के अनुसार, धीरासर निवासी सुरेंद्र कुमार पुत्र शिवकरण मेघवाल (35) और सीताराम पुत्र घडसीराम मेघवाल (35) बाइक से बिसाऊ से अपने गांव धीरासर लौट रहे थे। शेशू स्टैंड से करीब 500 मीटर आगे झुंझुनूं की ओर से आ रही कार से उनकी बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
कार चालक ने दूसरे वाहन की मदद से दोनों को हॉस्पिटल पहुंचाया
हादसे के तुरंत बाद कार चालक ने तत्परता दिखाते हुए मौके से गुजर रहे दूसरे वाहन की मदद ली। दोनों घायलों को बिना देरी किए बिसाऊ कस्बे के जटिया हॉस्पिटल पहुंचाया गया। साथ ही पुलिस को भी दुर्घटना की सूचना दी गई, जिससे समय रहते राहत कार्य शुरू हो सका।
सीताराम की मौत, सुरेंद्र गंभीर; चूरू रेफर
जटिया हॉस्पिटल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद सीताराम को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सीताराम मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे में बाइक चला रहे सुरेंद्र कुमार को भी गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए चूरू रेफर कर दिया।
देखें… घटना से जुड़ी तस्वीरें



देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2339801


