[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ढाणी बाढ़ान में रक्षाबंधन पर शहीद लांस नायक फूलसिंह शेखावत की प्रतिमा को राखी बांधने पहुंचीं 80 वर्षीय बहन शांति कंवर,


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ढाणी बाढ़ान में रक्षाबंधन पर शहीद लांस नायक फूलसिंह शेखावत की प्रतिमा को राखी बांधने पहुंचीं 80 वर्षीय बहन शांति कंवर,

देदांव चूरू से हर साल आकर निभाती हैं भाई को राखी बांधने की परंपरा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : रक्षाबंधन पर्व पर उपखंड क्षेत्र के ढाणी बाढ़ान गांव में भाई-बहन के रिश्ते के साथ देश के लिए बलिदान देने वाले शहीद को याद करने का दृश्य देखने को मिला। गांव में अमर शहीद लांस नायक फूलसिंह शेखावत की 80 वर्षीय बहन शांति कंवर ने रक्षाबंधन पर अपने शहीद भाई की प्रतिमा को राखी बांधी। उन्होंने प्रतिमा पर तिलक लगाया, मुंह मीठा करवाया तथा नारियल और पुष्प अर्पित कर अपने भाई को श्रद्धांजलि दी।

शांति कंवर वृद्धावस्था के बावजूद हर साल रक्षाबंधन के अवसर पर अपने शहीद भाई को राखी बांधने के लिए देदांव, चूरू से ढाणी बाढ़ान आती हैं। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को वह आज भी निभा रही हैं। रक्षाबंधन पर शहीद भाई की प्रतिमा के सामने पहुंचकर राखी बांधना उनके लिए भाई के प्रति स्नेह और सम्मान की परंपरा का हिस्सा है।

लांस नायक फूलसिंह शेखावत का जन्म 12 मई 1947 को ढाणी बाढ़ान में हुआ था। देश सेवा के जज्बे के साथ वह सेना में भर्ती हुए और 18 राजरिफ की अल्फा कंपनी का हिस्सा बने। शांति कंवर ने बताया कि वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान खेमकरण, पंजाब में दुश्मन का सामना करते हुए फूलसिंह शेखावत 10 सितंबर 1965 को वीरगति को प्राप्त हुए थे।

फूलसिंह शेखावत पांच भाई-बहनों में दूसरे स्थान पर थे, जबकि उनकी बहन शांति कंवर पांचवें नंबर पर थीं। भाई के देश के लिए बलिदान के बाद भी शांति कंवर ने रक्षाबंधन पर उन्हें याद करने की परंपरा को जारी रखा। हर साल वह देदांव, चूरू से ढाणी बाढ़ान पहुंचकर शहीद भाई की प्रतिमा को राखी बांधती हैं।

रक्षाबंधन के अवसर पर शहीद स्मारक स्थल पर परिजन और ग्रामीण भी मौजूद रहे। इस दौरान शहीद फूलसिंह शेखावत के देश के लिए दिए गए बलिदान को याद किया गया।इस अवसर पर उनके भतीजे सिकंदर सिंह, भीम सिंह, नरपत सिंह, जितेंद्र सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता विशाल सिंह सहित ईशा कंवर, अंजलि राठौर, लाली कंवर, श्री कंवर, महेश कंवर, भापा कंवर, सुनीता कंवर, सुरभि, ऋतिक और कार्तिक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles