झुंझुनूं में बहनों ने शहीद-भाइयों की प्रतिमाओं पर बांधी राखी:शहादत को किया नमन; रक्षाबंधन पर नम हुईं आंखें
झुंझुनूं में बहनों ने शहीद-भाइयों की प्रतिमाओं पर बांधी राखी:शहादत को किया नमन; रक्षाबंधन पर नम हुईं आंखें
झुंझुनूं : रक्षाबंधन के अवसर पर झुंझुनूं में शहीदों की प्रतिमाओं पर बहनों ने राखी बांधकर उन्हें याद किया। अणगासर और मेहरादासी गांव में हुए इन कार्यक्रमों में शहीदों के परिजन और ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान माहौल भावुक हो गया।
अणगासर गांव में शहीद दिलीप कुमार थाकन की बहन सुनीता ने शहीद स्मारक पहुंचकर भाई की प्रतिमा पर तिलक लगाया और माला पहनाई। इसके बाद उन्होंने प्रतिमा की कलाई पर राखी बांधी। शहीद की भांजियां भारती और ममता ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
दिलीप कुमार थाकन सेना में भर्ती होने के करीब डेढ़ साल बाद कारगिल युद्ध के दौरान पुंछ जिले में आतंकियों से मुकाबला करते हुए शहीद हुए थे। उनकी शहादत के बाद से परिवार हर रक्षाबंधन पर स्मारक स्थल पहुंचकर उन्हें राखी बांधता है।
सुरेंद्र मोगा की प्रतिमा पर भी बांधी राखी
मेहरादासी गांव में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के शहीद सार्जेंट सुरेंद्र कुमार मोगा की प्रतिमा पर उनकी बहनों ने राखी बांधी। बहनें सुमन, सुनीता और विद्या स्मारक स्थल पहुंचीं। उन्होंने प्रतिमा पर तिलक लगाया, आरती उतारी और राखी बांधी।
इस दौरान शहीद की माता नानू देवी, पत्नी सीमा देवी, पुत्र दक्ष और पुत्री वर्तिका ने भी प्रतिमा पर नमन किया। शहीद के चाचा प्यारेलाल और शिवचंद, भाई रवि, संजीव और राजेश सहित परिवार के अन्य सदस्य और ग्रामीण भी मौजूद रहे। शहीद सार्जेंट सुरेंद्र कुमार मोगा को वायु सेना मेडल से भी सम्मानित किया गया था।
रक्षाबंधन पर शहीदों की प्रतिमाओं पर बांधी गई राखी ने उनके परिजनों और ग्रामीणों को उनके बलिदान की याद दिलाई। इस दौरान परिवार के सदस्यों की आंखें भी नम हो गईं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2340037

