लोयल में ग्रामीण सेवा शिविर, मौके पर मिले लाभ:52 आयुष्मान कार्ड समेत कई काम हुए, 228 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग और 193 की बीपी-शुगर जांच
लोयल में ग्रामीण सेवा शिविर, मौके पर मिले लाभ:52 आयुष्मान कार्ड समेत कई काम हुए, 228 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग और 193 की बीपी-शुगर जांच
खेतड़ी : खतड़ी उपखंड की लोयल ग्राम पंचायत में गुरुवार को फॉलो-अप ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन प्रभारी नायब तहसीलदार गुढ़ा गोड़जी ओमप्रकाश सिंघल और सहायक विकास अधिकारी महेंद्र सैनी की देखरेख में हुआ।
शिविर प्रभारी ओमप्रकाश सिंघल ने बताया कि राजस्व विभाग ने 2 नाम शुद्धिकरण, 3 नामांतरण, 83 जाति एवं मूल प्रमाण पत्र तथा 8 खाद्य सुरक्षा प्रमाण पत्र जारी किए। पंचायती राज विभाग द्वारा 5 जन्म प्रमाण पत्र और 1 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया, साथ ही 5 शौचालय निर्माण की स्वीकृति भी दी गई।
स्वास्थ्य विभाग ने 78 लोगों की जांच कर निशुल्क दवाइयां बांटीं। इसके अतिरिक्त, 193 लोगों की रक्तचाप व शुगर की जांच की गई और 228 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई। 3 गर्भवती महिलाओं और 14 बच्चों का टीकाकरण किया गया, साथ ही 52 आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। आयुर्वेद विभाग ने 27 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया और निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराईं।
इस दौरान ग्रामीणों ने लोयल ग्राम में जर्जर हो चुकी पुरानी धर्मशाला को गिराकर उसके स्थान पर सार्वजनिक गेस्ट हाउस और डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की मांग रखी। आगामी ग्राम सभा में प्रस्ताव लेने और अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने का आग्रह किया।
समिति ने बताया कि प्रस्तावित डिजिटल लाइब्रेरी में दानदाताओं और भामाशाहों के सहयोग से ब्रॉडबैंड, वाई-फाई और कंप्यूटर सहित आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे छात्र-छात्राओं को बेहतर अध्ययन सुविधा मिल सकेगी। इस अवसर पर गिरदावल किशन लाल जांगिड़, ग्राम विकास अधिकारी अमित महला व रामावतार गुर्जर, पटवारी सुनील कुमार, एलडीसी मुकेश कल्याण, डॉ. मुकेश कुल्हारी, एएनएम रंजना, डॉ. विजय राज, संदीप मेघवाल, अरविंद काजला, डॉ. मुकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2337610


