पैसाें के विवाद में युवक पर हमला, 5 पर केस-दर्ज:बदमाशों ने लोहे की चैन से हमला कर घायल किया, सिर, कमर और आंख पर आई चोटें
पैसाें के विवाद में युवक पर हमला, 5 पर केस-दर्ज:बदमाशों ने लोहे की चैन से हमला कर घायल किया, सिर, कमर और आंख पर आई चोटें
झुंझुनूं : झुंझुनूं में रुपयों के लेन-देन को लेकर बुधवार रात 9 बजे 5 लोगों ने युवक पर लोहे की चैन से ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया।घायल को BDK हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
लंबे समय से रुपयों का लेनदेन का विवाद था
पुलिस को दी रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित मुबारिक उर्फ सेठी का अकरम पुत्र मुमताज मंत्री के साथ काफी समय से पैसों का लेन-देन चल रहा था। बुधवार रात को करीब 9 बजे मुबारिक ने अपने बकाया पैसों के लिए अकरम को कॉल किया था। आरोप है कि अकरम ने उसे पैसे देने के बहाने शहर के ‘दो नंबर रोड’ पर बुलाया। जैसे ही मुबारिक अपनी बाइक लेकर वहां पहुंचा तो वहां बैठे बदमाशों ने उस पर हमला बोल दिया।

सिर और चेहरे पर जोरदार हमला किया
मुबारिक ने बताया- जैसे ही मैं वहां पहुंचा तो बदमाशों ने उसके सिर पर लोहे की चैन से जोरदार हमला कर दिया। इसके बाद अकरम समेत करीब 5 लोगों ने मिलकर उसे घेर लिया और बुरी तरह पीटा। मारपीट में वह मौके पर ही लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। उसे यह तक याद नहीं रहा कि उसे कब और कैसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2447166

