[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निकाय चुनाव से पहले चूरू पुलिस का बड़ा एक्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निकाय चुनाव से पहले चूरू पुलिस का बड़ा एक्शन

20 स्थानों पर नाकाबंदी, 1,160 वाहनों की जांच; 152 वाहन चालकों पर कार्रवाई

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : निकाय चुनाव के मद्देनजर जिला पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। पुलिस महानिदेशक राजस्थान के निर्देश पर शाम 7 से रात 11 बजे तक जिले में 20 स्थानों पर विशेष नाकाबंदी की गई।

नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने 1,160 वाहनों की जांच की, जिनमें 431 दुपहिया और 729 चौपहिया वाहन शामिल रहे। वाहन चालकों के दस्तावेज, नंबर प्लेट और यातायात नियमों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ 152 कार्रवाई की गई।

इनमें शराब पीकर वाहन चलाने के 6, बिना हेलमेट 8, बिना सीट बेल्ट 11, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करने के 6, अस्पष्ट या बिना नंबर प्लेट के 9 तथा काली फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ 36 कार्रवाई शामिल हैं। इसके अलावा अन्य यातायात नियमों के तहत 76 कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार संदिग्ध गतिविधियों के मामलों में एक कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 106 के तहत की गई। वहीं स्थानीय एवं विशेष अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। भारतीय न्याय संहिता की धारा 170 के तहत छह लोगों की गिरफ्तारी तथा सात अन्य जब्ती की कार्रवाई भी की गई।

पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि निकाय चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संदिग्ध गतिविधियों, अवैध परिवहन और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles