[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिक्षा की गुणवत्ता के लिए विभागीय योजनाओं की प्रभावी क्रियान्विति जरूरी: डॉ. नरेंद्र चौधरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शिक्षा की गुणवत्ता के लिए विभागीय योजनाओं की प्रभावी क्रियान्विति जरूरी: डॉ. नरेंद्र चौधरी

चूरू में संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक, तीन जिलों की शैक्षणिक प्रगति पर हुई चर्चा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : अतिरिक्त मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा के निर्देशों की पालना में संयुक्त निदेशक कार्यालय शिक्षा चूरू के संयोजन में संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, गोनेर जयपुर के निदेशक डॉ. नरेंद्र चौधरी ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए विभागीय योजनाओं की प्रभावी क्रियान्विति जरूरी है।

बैठक में चूरू, सीकर और झुंझुनूं जिलों के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों ने नामांकन, विद्यार्थियों का ठहराव, उपस्थिति, बोर्ड परीक्षा परिणाम, विद्यालय भवनों की स्थिति, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, शौचालय व स्वच्छता, बिजली-पानी, विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों की सुविधाओं, सूचना प्रौद्योगिकी प्रयोगशालाओं, डिजिटल शिक्षण, मध्यान्ह भोजन, निशुल्क पाठ्यपुस्तक व वर्दी वितरण सहित विभिन्न योजनाओं की जिला-वार रिपोर्ट प्रस्तुत की।

डॉ. चौधरी ने रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए तथा प्रत्येक जिले में इन्हीं बिंदुओं पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी स्तर पर बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए।

संयुक्त निदेशक अनुसुईया ने संभाग की प्रगति की जानकारी दी और आगामी मासिक बैठक तक शैक्षणिक गुणवत्ता में और सुधार का भरोसा दिलाया। सीडीईओ चूरू संतोष महर्षि ने रैंकिंग सुधार और नवाचारों की जानकारी दी। बैठक में तीनों जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं प्रारंभिक तथा समग्र शिक्षा के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक मौजूद रहे। अधिकारियों ने निर्माण कार्यों और असुरक्षित विद्यालय भवनों को हटाने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी।

Related Articles