लोहिया कॉलेज में खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित
युवाओं और खिलाड़ियों ने देखा प्रधानमंत्री का वर्चुअल संवाद
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशन में मेरा युवा भारत, चूरू और राजकीय लोहिया महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय में ‘खेलो इंडिया संवाद—खेल की बात, प्रधानमंत्री के साथ’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में युवाओं और खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संवाद देखा और सुना। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता तन्वी दाधीच, राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता वीरेंद्र कुमार, प्रशिक्षक चिन्कित शर्मा, राष्ट्रीय पदक विजेता कियारा सैनी, हर्ष और गजेंद्र सिंह सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।
जिला खेल अधिकारी सीताराम प्रजापत, लेखाधिकारी महेश कुमार सैनी, राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ. महेंद्र कुमार खारडिया सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं गणमान्यजन भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. मंजू शर्मा ने खिलाड़ियों को प्रतीक चिह्न और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर हरीश ने किया।
आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेल, स्वास्थ्य, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सहजाद अली, हितेश सोनी तथा युवा स्वयंसेवक फैजल खान और सुरेंद्र कुमार ने सहयोग किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2337530


