कांग्रेस में नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड स्तर पर सर्वे जारी, इनायत खान मोयल ने वार्ड 13 से दावेदारी जताई
कांग्रेस में नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड स्तर पर सर्वे जारी, इनायत खान मोयल ने वार्ड 13 से दावेदारी जताई
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : नगर निकाय चुनाव-2026 को लेकर कांग्रेस ने वार्ड स्तर पर उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। चूरू शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने वार्ड पार्षद पद के लिए आवेदन करने वाले दावेदारों से मुलाकात की।
मंडेलिया ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आंतरिक सर्वे शुरू किया गया है। सर्वे के आधार पर दावेदारों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि वार्ड में मजबूत जनाधार और जीतने की क्षमता रखने वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। टिकट वितरण में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होगा तथा युवाओं और महिलाओं को भी अधिक महत्व दिया जाएगा।
इस दौरान शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष असलम खोखर, विधानसभा संगठन प्रभारी भीमराज जाखड़, पूर्व सभापति गोविन्द महनसरिया, किसान नेता आदूराम न्यौल, मोहम्मद हुसैन निर्बाण, जिला प्रवक्ता जमील चौहान सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। इसी क्रम में वार्ड संख्या 13 से इनायत खान मोयल ने अपने समर्थकों के साथ पार्षद पद के लिए दावेदारी पेश की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2333296


