ईद मिलादुन्नबी पर मस्जिद अल-हाशमी में सजा रूहानी जलसा, नात-ए-पाक से गूंजा माहौल
बच्चों ने इस्लामी सवाल-जवाब प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को दिए पुरस्कार | अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए हुई विशेष दुआ
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय स्थित मस्जिद अल-हाशमी में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर भव्य धार्मिक जलसे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। जलसे के दौरान मस्जिद परिसर में रूहानी और नूरानी माहौल नजर आया।
बच्चों ने क्विज में दिए सवालों के जवाब
कार्यक्रम में बच्चों के लिए विशेष इस्लामी सवाल-जवाब प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बच्चों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की सीरत, उनकी शिक्षाओं और इस्लाम के इतिहास से जुड़े सवालों के जवाब देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके बाद नन्हे बच्चों ने खूबसूरत अंदाज में नात-ए-पाक पेश की। बच्चों की रूहानी आवाज में नात सुनकर जलसे में मौजूद अकीदतमंद भाव-विभोर हो गए। प्रतियोगिता और नात में हिस्सा लेने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

उलेमाओं ने दिया अमन और भाईचारे का संदेश
जलसे में उलेमा-ए-किराम ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की सीरत और उनकी शिक्षाओं पर रोशनी डाली। वक्ताओं ने इंसानियत, भाईचारे, अमन और सद्भाव का संदेश देते हुए कहा कि नबी-ए-पाक से सच्ची मोहब्बत उनके बताए आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने से साबित होती है।
कार्यक्रम में मौलाना सबीर मिस्बाही, मौलाना नशरुल्लाह अतारी, मौलाना याकूब मिस्बाही, मौलाना हाफिज कुर्बान, इमाम हाशमी मस्जिद, सदर इनायत खान, मोहम्मद अली पठान, अहमद अली कादरी, एडवोकेट गुलाम हुसैन सोलंकी, हाजी शरीफ सोलंकी, निजाम खान मोयल, साबिर खान, साबिर तुगलक, मोहम्मद सलीम भाटी, गजल भाटी, आदिल बेहलिम, शेर मोहम्मद खान, मुस्लिम खान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।
डॉ. अख्तर खान की ओर से बच्चों को पुरस्कार
बच्चों को दिए गए पुरस्कार डॉ. अख्तर खान, स्टे रिलैक्स्ड फिजियोथैरेपिस्ट हॉस्पिटल, नई सड़क चूरू की ओर से प्रदान किए गए। आयोजकों ने बच्चों की भागीदारी की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी धार्मिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
दुआ के साथ हुआ जलसे का समापन
जलसे का समापन दुआ, नात-ओ-मनकबत और सलातो-सलाम के साथ हुआ। इस दौरान देश में अमन-चैन, खुशहाली, भाईचारे और तरक्की के लिए विशेष दुआ की गई। अंत में अकीदतमंदों के बीच तबर्रुक का वितरण किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2441463


