[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के पपुरना में ओवरलोड डंपर बंद करने की मांग:ग्रामीणों ने थानाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बोले-आबादी क्षेत्र में हो रहे हादसे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी के पपुरना में ओवरलोड डंपर बंद करने की मांग:ग्रामीणों ने थानाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बोले-आबादी क्षेत्र में हो रहे हादसे

खेतड़ी के पपुरना में ओवरलोड डंपर बंद करने की मांग:ग्रामीणों ने थानाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बोले-आबादी क्षेत्र में हो रहे हादसे

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के पपुरना गांव में ग्रामीणों ने आबादी क्षेत्र से गुजरने वाले ओवरलोड डंपरों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस थानाधिकारी बुद्धि प्रकाश को एक ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने डंपरों का रूट बदलने और उन्हें आबादी क्षेत्र से हटाने की अपील की है।

भारी वाहनों को पहले वाले रूट से निकालने की मांग

एडवोकेट निरंजन लाल सैनी ने बताया- पपुरना ग्राम के आबादी क्षेत्र से भारी संख्या में ओवरलोड वाहन दिन-रात गुजरते हैं। इन वाहनों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं, जिससे जान-माल का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि भारी वाहनों को पहले वाले रूट से ही गुजारा जाए और स्पीड ब्रेकर भी लगाए जाएं।

ग्रामीणों के अनुसार, आबादी क्षेत्र से गुजरने वाले इन डंपरों से पत्थर गिरकर मकानों की दीवारों पर लग जाते हैं, जिससे नुकसान होता है। दो दिन पहले भी एक डंपर से पत्थर गिरने के कारण सड़क किनारे बने एक मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। गनीमत रही कि उस समय दीवार के पास कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ओवरलोडिंग डंपरों पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं कर रहा है और न ही इस ओर ध्यान दे रहा है। आबादी क्षेत्र में ओवरलोड डंपरों का संचालन बंद करवाने को लेकर ग्रामीण काफी समय से प्रशासन को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

आंदोलन की चेतावनी दी

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आबादी क्षेत्र में डंपरों का संचालन बंद नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करेंगे। इस मौके पर एडवोकेट निरंजन लाल सैनी, राजेश कुमावत, मदन जोगी, राकेश जांगिड़, विक्रम प्रजापति, रतनलाल कुमावत, पवन कुमार गुप्ता, सुभाष, विनोद कुमार सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles