राजगढ़ में निकाय चुनाव आचार संहिता लागू:शहर से हटाए गए राजनीतिक होर्डिंग्स और बैनर
राजगढ़ में निकाय चुनाव आचार संहिता लागू:शहर से हटाए गए राजनीतिक होर्डिंग्स और बैनर
सादुलपुर : आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद राजगढ़ नगर पालिका ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पालिका के कार्मिकों ने कार्यवाहक सफाई निरीक्षक प्यारेलाल चंदेलिया के नेतृत्व में शहरभर से राजनीतिक होर्डिंग्स और बैनर हटाए।
यह कार्रवाई राजगढ़ कस्बे के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर की गई। इनमें शीतला बाजार, घंटाघर, हायर सेकेंडरी स्कूल, सिनेमा हॉल, रेलवे स्टेशन, सांखू रोड फाटक, नंद प्लाजा, बस स्टैंड, अंबेडकर सर्किल और सिद्धमुख मोड़ शामिल हैं।
कार्यवाहक सफाई निरीक्षक प्यारेलाल चंदेलिया ने बताया कि फिलहाल शहर के भीतर से होर्डिंग्स और बैनर हटाए गए हैं। अब नगर पालिका क्षेत्र की बाहरी सड़कों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लगे बड़े होर्डिंग्स और बैनर हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
ये रहे मौजूद
इस अभियान में कार्यवाहक सफाई निरीक्षक प्यारेलाल चंदेलिया के साथ राहुल जमादार, नोरतमल जमादार, संदीप जमादार, तथा सफाई कार्मिक गोविंद, पवन, राकेश, कमल कुमार, सुखदेव, आनंद और अजय कुमार सहित समस्त सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2329236


