खेतड़ी के नालपुर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ:सैकड़ों महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत
खेतड़ी के नालपुर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ:सैकड़ों महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के नालपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर श्री ठाकुर जी मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की पूजा अर्चना
कलश यात्रा का शुभारंभ पंडित रामभरोस के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ हुआ। सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर सुसज्जित कलश धारण कर पूरे गांव में नगर भ्रमण किया। इस दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे।
जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
भगवान के जयकारों और धार्मिक गीतों से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूब गया। यात्रा में आकर्षक बग्गी और डीजे पर बज रही धार्मिक धुनें विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। आयोजन समिति और ग्रामीणों ने जलपान की व्यवस्था भी की थी।
विधिवत शुभारंभ हुआ
कलश यात्रा के साथ ही श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। कथा स्थल पर कथावाचक ने श्रीमद्भागवत के महत्व पर प्रकाश डाला और श्रद्धालुओं को भगवान की भक्ति तथा धार्मिक मार्ग पर चलने का संदेश दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।
आयोजन समिति ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। समिति ने ग्रामीणों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा स्थल पर पहुंचकर कथा श्रवण करने और धर्मलाभ लेने की अपील की है।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर कृष्ण बंसल, देशराम, दलीप सिंह, माडूराम, पंडित रामभरोस, महेंद्र शास्त्री, प्रदीप कुमार, संजय, सतीश कुमार, राहुल, विजेश, सुरेंद्र सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2318393


