[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर में टैक्स अधिवक्ताओं की प्रदेश व राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, 7 कमेटियों का गठन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर में टैक्स अधिवक्ताओं की प्रदेश व राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, 7 कमेटियों का गठन

जयपुर में टैक्स अधिवक्ताओं की प्रदेश व राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, 7 कमेटियों का गठन

जयपुर : सी-स्कीम स्थित होटल पार्क प्राइम में रविवार को टैक्स अधिवक्ताओं एवं कर विशेषज्ञों से जुड़े संगठनों की प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित हुईं। दिनभर चले कार्यक्रम में टैक्स कानूनों, सदस्यों की समस्याओं और उनके हितों के संरक्षण को लेकर मंथन किया गया।

सुबह 11 बजे द टैक्स बार एसोसिएशन राजस्थान की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उमराव सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न कमेटियों का गठन कर सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। संचालन प्रदेश महासचिव डॉ. रामचंद्र यादव ने किया। इस दौरान एसोसिएशन के सदस्य रजनीश गुप्ता के बार काउंसिल ऑफ राजस्थान में सदस्य निर्वाचित होने पर साफा, माला और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया।

बैठक में उपाध्यक्ष एडवोकेट गणेश शर्मा बीकानेर, कोषाध्यक्ष विष्णु भारद्वाज, संयुक्त सचिव पवन गौतम गंगापुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

दोपहर 1 बजे एसोसिएशन ऑफ टैक्स पेयर्स एंड प्रोफेशनल्स नेशनल फोरम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उमराव सिंह यादव एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई। संचालन राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट राजेश्वर दयाल ने किया। बैठक में टैक्स कानूनों पर विस्तार से चर्चा करते हुए समस्याओं के समाधान और सदस्यों के हितों के संरक्षण के लिए सात कमेटियों का गठन किया गया।

इस अवसर पर एसोसिएशन के निवर्तमान एवं संस्थापक अध्यक्ष एडवोकेट अंजनी कुमार श्रीवास्तव को उनके योगदान के लिए साफा, माला और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय बैठक में दोनों सह-अध्यक्ष एडवोकेट संतोष गुप्ता कानपुर और पराग सिंघल आगरा, कोषाध्यक्ष संदीप बंसल फिरोजाबाद, उपाध्यक्ष एडवोकेट गणेश शर्मा बीकानेर, सचिव एडवोकेट संदीप सिंह हरदोई, संयुक्त सचिव अखिलेश अग्निहोत्री छतरपुर सहित विभिन्न राज्यों के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य शामिल हुए। बैठक के समापन पर सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles