जब दिल्ली सो रही थी, तब लाल किले पर ऐसे शुरू हुआ स्वतंत्रता दिवस का जश्न; तस्वीरों में देखें नजारा
लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुबह देशभक्ति और उत्साह से भरी रही, जहां प्रधानमंत्री मोदी ने 'वंदे मातरम्' के 150 साल और 'विकसित भारत 2047' में 'युवा शक्ति' की भूमिका पर ध्यान केंद्रित किया।
नई दिल्ली। Independence Day 2026: आज पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा हुआ है। हर तरफ देशभक्ति के गीत और उत्साह नजर आ रहा है। दिल्ली में लाल किला (Red Fort) पर हर साल की तरह पहले से तय कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। वहीं, शनिवार यानी 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) की सुबह जिस समय दिल्लीवासी सो रहे थे, उस समय लाल किला पर कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी।

लाल किला पर आज सुबह का नजारा अद्भुत और देशभक्ति के रंगों से रंगा हुआ दिखा।

इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले लोगों के अंदर एक अलग ही उत्साह नजर आ रहा था। हर किसी की जुबां पर देश के प्रति प्रेम और देशभक्ति झलक रही थी।

बता दें कि लाल किला पर होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे ज्यादातर लोगों के हाथ में तिरंगा था और कुछ लोगों के शरीर पर तिरंगा या देशभक्ति से जुड़ा टैटू बना हुआ था। यह नजारा देखकर हर किसी का दिल खुशी से झूम उठा।

लाल किला कार्यक्रम में मौजूद दिग्गज नेता।
भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) बहुत ही धूमधाम और उत्साह के साथ मना रहा है। भारत ने आज आजादी की 79वीं वर्षगांठ पूरी कर ली है।

दिल्ली में लाल किला (Lal Quila) पर हो रहे कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे लोगों ने पहले से ही पूरी तैयारी कर ली थी।

लाल किला मेट्रो स्टेशन पर आज तड़के ही लोगों की लंगी कतारें लग गई थीं। हालांकि, जो लोग काली टी-शर्ट, शर्ट या पैंट पहनकर पहुंचे थे, सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें वापस भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, लाल किला आने के लिए वैसे कार्ड की कोई जरूरत नहीं है। बस निमंत्रण कार्ड होना चाहिए। मेट्रो स्टेशन पर फ्री टिकट मिल रहा है। यह केवल लाल किला से आने-जाने के लिए वैध है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की अगुवाई की।

इस साल का कार्यक्रम राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पूरे होने का जश्न मनाया गया और विकसित भारत 2047 की ओर भारत की यात्रा में ‘युवा शक्ति’ की भूमिका पर फोकस रहा।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

दिल्ली पुलिस व केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ बेहतर तालमेल बनाते हुए केंद्रीय एजेंसियों ने पूरी दिल्ली को अपने हवाले ले लिया है। दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सुरक्षा बलों की पैनी नजर है।

लाल किला के पास सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। किसी भी आतंकी घटना से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां पूरी तरह तैयार है।


देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2315743


