[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

यमुना जल समझौता 1994 लागू करवाने की मांग:नवलगढ़ तहसील कार्यालय पर किसान सभा का धरना, चिड़ावा में जनवरी 2024 से जारी आंदोलन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

यमुना जल समझौता 1994 लागू करवाने की मांग:नवलगढ़ तहसील कार्यालय पर किसान सभा का धरना, चिड़ावा में जनवरी 2024 से जारी आंदोलन

यमुना जल समझौता 1994 लागू करवाने की मांग:नवलगढ़ तहसील कार्यालय पर किसान सभा का धरना, चिड़ावा में जनवरी 2024 से जारी आंदोलन

नवलगढ़ : झुंझुनूं में अखिल भारतीय किसान सभा की जिला कमेटी ने रविवार को नवलगढ़ तहसील कार्यालय पर धरना दिया। यह धरना ‘नहर सत्याग्रह’ के मासिक आंदोलन का हिस्सा था। किसानों ने यमुना जल समझौता 1994 को लागू करने की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

चिड़ावा में जनवरी 2024 से जारी है आंदोलन

किसान सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि यमुना जल समझौता 1994 लागू करवाने के लिए चिड़ावा के लाल चौक पर 1 जनवरी 2024 से लगातार धरना जारी है। नवलगढ़ का यह धरना उसी आंदोलन के समर्थन में आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने झुंझुनूं जिले तक सिंचाई के लिए यमुना का पानी पहुंचाने की मांग प्रमुखता से उठाई।

सरकार पर पानी गिरवी रखने का आरोप

किसान नेताओं ने कहा कि यमुना जल समझौते का मुख्य उद्देश्य राजस्थान के किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराना था। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान सरकार किसानों के हिस्से के पानी को हरियाणा के पास गिरवी रखने का प्रयास कर रही है, जिसे किसान स्वीकार नहीं करेंगे।

पानी की कमी से प्रभावित हो रही खेती

वक्ताओं ने बताया कि झुंझुनूं क्षेत्र लंबे समय से पानी की समस्या का सामना कर रहा है, जिससे किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है और खेती प्रभावित हो रही है। उन्होंने सरकार से यमुना जल समझौते को प्रभावी ढंग से लागू कर किसानों को उनके हिस्से का सिंचाई पानी उपलब्ध कराने की मांग की।

पानी नहीं मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन

किसान सभा ने चेतावनी दी कि जब तक झुंझुनूं के किसानों को सिंचाई का पानी नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरने के समापन पर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें सरकार तक किसानों की मांगों को पहुंचाने का आग्रह किया गया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष रणधीर ओला, जिला महासचिव सुमेर सिंह बुडानिया, नवलगढ़ तहसील महासचिव सुभाष बुगालिया, अध्यक्ष नरेंद्र पायल, एसएफआई जिला अध्यक्ष आशीष पचार सहित संजीव माठ, महिपाल पूनिया, विजेंद्र कुल्हरी, बजरंग बराला, मदन यादव, गिरधारी लाल महला, ख्याली राम, दरियासिंह और हरिसिंह समेत कई किसान मौजूद थे।

Related Articles