[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निकाय चुनाव से पहले चिड़ावा में सियासी हलचल, पूर्व चेयरमैन सुमित्रा सैनी के कार्यकाल की जांच शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निकाय चुनाव से पहले चिड़ावा में सियासी हलचल, पूर्व चेयरमैन सुमित्रा सैनी के कार्यकाल की जांच शुरू

निकाय चुनाव से पहले चिड़ावा में सियासी हलचल, पूर्व चेयरमैन सुमित्रा सैनी के कार्यकाल की जांच शुरू

चिड़ावा : निकाय चुनाव से पहले चिड़ावा नगरपालिका की पूर्व चेयरमैन सुमित्रा सैनी के कार्यकाल को लेकर लगाए गए आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव के निर्देश के बाद डीएलबी ने जांच कमेटी का गठन करते हुए नगरपालिका से संबंधित रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

डीडीबीआर मुकेश कुमार मूंड की अध्यक्षता वाली कमेटी में झुंझुनूं नगर परिषद की सहायक अभियंता सरोज भाटिया और सहायक अभियंता अनिल कुमार को सदस्य बनाया गया है। चिड़ावा नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी गौतम शर्मा को शिकायत से जुड़े सभी रिकॉर्ड कमेटी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

सात दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश

शिकायत ओजटू निवासी सतपाल डांगी की ओर से की गई है। इसमें पूर्व चेयरमैन के कार्यकाल में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितता, निविदा प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी, निर्माण कार्यों में अनियमित भुगतान, भूमि रूपांतरण और नगरपालिका को संभावित राजस्व नुकसान सहित कई आरोप लगाए गए हैं।

शासन सचिव की ओर से जांच कर सात दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। अब गठित कमेटी को शिकायत में उठाए गए सभी बिंदुओं से संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रिपोर्ट डीएलबी को भेजनी है।

शिकायत में सड़क-नाली निर्माण, ठेकों, विज्ञापन निविदाओं, भूमि रूपांतरण और पट्टों से जुड़े मामलों में भी अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि अभी नहीं हुई है और उनकी वास्तविकता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। पूर्व चेयरमैन सुमित्रा सैनी आरोपों को राजनीतिक षड्यंत्र बता चुकी हैं। निकाय चुनाव से ठीक पहले जांच कमेटी गठित होने के बाद चिड़ावा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब जांच कमेटी की रिपोर्ट पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Related Articles