झुंझुनूं-बुहाना(पचेरी कलां) : पचेरी कलां बाजार में दो सांडो ने मचाया हुड़दंग, कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त व लकड़ियों से एवं पत्थरों से अलग करते व्यापारी
पचेरी कलां बाजार में दो सांडो ने मचाया हुड़दंग, कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त व लकड़ियों से एवं पत्थरों से अलग करते व्यापारी
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अजय शर्मा
झुंझुनूं-बुहाना(पचेरी कलां) : बाजार में दो सांडो ने मचाया हुड़दंग, कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त व लकड़ियों से एवं पत्थरों से अलग करते व्यापारी। पचेरी कलां में शनिवार शाम को दो सांडों ने हुड़दंग मचा दिया जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार पचेरी कला बुहाना रोड पर शाम को दो सांड आपस में लड़ने लगे लड़ते लड़ते एक बाइक पर गिर पड़े फिर उठे और लड़ते-लड़ते फिर बस स्टैंड की तरफ कई बाइकों को गिराते हुए जाने लगे जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। करीबन आधे घंटे तक दोनों लड़ते रहे तभी व्यापारियों ने लकड़ियों से एवं पत्थरों की मदद से दोनों को अलग किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह ने बताया कि बीच बाजार में कई बार सांड लड़ने रखते हैं आवारा गाय और सांड की वजह से मार्केट में कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है। सांडों ने हुड़दंग से मार्केट में दो-तीन बार कुछ लोग घायल भी हो चुके है। सरकार को इनके लिए कुछ इंतजाम करने चाहिएं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041284


