[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

देशभक्ति के जज्बे से भरपूर प्रस्तुतियों ने महकाई शाम, सांस्कृतिक कार्यक्रम में झलका राष्ट्रप्रेम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

देशभक्ति के जज्बे से भरपूर प्रस्तुतियों ने महकाई शाम, सांस्कृतिक कार्यक्रम में झलका राष्ट्रप्रेम

देशभक्ति के जज्बे से भरपूर प्रस्तुतियों ने महकाई शाम, सांस्कृतिक कार्यक्रम में झलका राष्ट्रप्रेम

सीकर : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन की ओर से राजकीय राधा कृष्ण मारू बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग प्रस्तुतियां देकर माहौल को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। मारू विद्यालय की बालिकाओं की प्रस्तुतियों को भी दर्शकों ने खूब सराहा। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी किरण सैनी ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुतियों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी ने उत्साह और मेहनत के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. राकेश कुमार मीणा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद शीशराम यादव, पूर्व विधायक रतन लाल जलधारी, तहसीलदार अनिरुद्ध पाण्डेय, जिला साक्षरता अधिकारी चंद्र प्रकाश महर्षि, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी ईश्वर सिंह राठौड़, सीओ स्काउट बसंत लाटा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

Related Articles