नवलगढ़ में बेसहारा सांडों ने युवक पर किया हमला:घर की ओर जा रहा था बाइक सवार, गंभीर हालत में सीकर रेफर
नवलगढ़ में बेसहारा सांडों ने युवक पर किया हमला:घर की ओर जा रहा था बाइक सवार, गंभीर हालत में सीकर रेफर
नवलगढ़ : नवलगढ़ में बेसहारा सांडों के हमले में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना छोटा बस स्टैंड के पास जिला अस्पताल रोड पर हुई, जहां तीन सांडों की लड़ाई के दौरान 49 वर्षीय व्यक्ति पर हमला हुआ। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रेफर किया गया है।
सांडों ने किया बाइक सवार पर हमला
जानकारी के अनुसार, अंटावाली ढाणी निवासी ताराचंद सैनी अपनी बाइक से घूमचक्कर की ओर से जिला अस्पताल रोड होते हुए घर जा रहे थे। छोटा बस स्टैंड के पास सड़क पर तीन सांड आपस में लड़ रहे थे। अचानक सांडों ने ताराचंद सैनी पर हमला कर दिया, जिससे वे बाइक सहित सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से चोटिल हो गए।
प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रेफर
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। घायल ताराचंद सैनी को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सीकर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर नवलगढ़ पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नवलगढ़ शहर में बेसहारा सांडों की संख्या लगातार बढ़ रही है। घूमचक्कर सर्कल, छोटा बस स्टैंड, मुख्य बाजार की सब्जी मंडी, रामदेवरा, गणेशपुरा और पोदार कॉलेज रोड सहित कई इलाकों में सांडों के झुंड देखे जा सकते हैं। सड़क पर सांडों के अचानक सामने आने से बाइक सवारों और राहगीरों के साथ हादसों का खतरा बना रहता है।
स्थानीय लोगों ने की जल्द समाधान की मांग
लोगों ने बताया कि सांडों के कारण पहले भी कई लोग चोटिल हो चुके हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से बेसहारा सांडों को पकड़ने और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2312121


