चिड़ावा में 2 महीने से अधूरी पाइपलाइन:जलदाय विभाग के आश्वासन के बाद भी समाधान नहीं, सोमवार को आंदोलन की चेतावनी
चिड़ावा में 2 महीने से अधूरी पाइपलाइन:जलदाय विभाग के आश्वासन के बाद भी समाधान नहीं, सोमवार को आंदोलन की चेतावनी
चिड़ावा : चिड़ावा शहर के वार्ड नंबर 35 (भगतों का मोहल्ला) में पिछले दो महीनों से पानी की पाइपलाइन का काम अधूरा पड़ा है। इस वजह से इलाके के करीब 300 से 400 घरों में जलसंकट खड़ा हो गया है, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं।
वार्डवासियों का कहना है कि वे इस समस्या के समाधान के लिए कई बार जलदाय विभाग के दफ्तर जा चुके हैं। लेकिन अब तक उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला है, जमीन पर कोई काम शुरू नहीं हुआ है। शुक्रवार को विभाग के कर्मचारियों ने एक बार फिर सोमवार तक पाइपलाइन का काम पूरा करने का भरोसा दिलाया है।
आंदोलन की चेतावनी
वार्डवासियों ने साफ कहा है कि अगर सोमवार तक जलसंकट का स्थायी समाधान नहीं हुआ, तो वे जलदाय विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरान अगर कोई अप्रिय स्थिति बनती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और जलदाय विभाग की होगी।
विरोध प्रदर्शन और चेतावनी देने वालों में सुमित चेजारा, युवा नेता ओ.पी. वर्मा, बनवारी लाल भगत, विकास चेजारा, बाबूलाल भगत, गोपीराम चेजारा, गीसाराम बाटीतिया समेत अन्य लोग शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2312121


