सीकर में युवक की मौत, घर के बाहर बेसुध मिला:सिर में घाव-गर्दन पर चोट, हत्या का शक, मॉर्च्युरी के बाहर चार घंटे हंगामा
सीकर में युवक की मौत, घर के बाहर बेसुध मिला:सिर में घाव-गर्दन पर चोट, हत्या का शक, मॉर्च्युरी के बाहर चार घंटे हंगामा
सीकर : सीकर जिले की बाजौर ग्राम पंचायत में एक 40 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों ने सीकर के एसके अस्पताल की मोर्च्यूरी के बाहर प्रदर्शन किया। जो करीब 4 घंटे तक चला। परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांगी की। सूचना पर पहुंची गोकुलपुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू करवाई। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
घटना रेवेन्यू विलेज कहारों की ढाणी में देर रात की है। मृतक रामलाल कहार के बड़े भाई बजरंग लाल ने बताया कि रामलाल रात को 11 बजे तक फोन चला रहा था। उस समय वह बिल्कुल ठीक था। खाना खाने के बाद करीब 12 बजे वह सो गया। रात करीब 2 बजे उसकी पत्नी बाहर आई तो रामलाल चारपाई पर नहीं मिला। तलाश करने पर वह घर के बाहर बेसुध हालत में मिला।

6 महीने से पत्नी से था विवाद
मृतक के भाई बजरंग लाल ने बताया कि रामलाल और उसकी पत्नी व ससुराल पक्ष के बीच करीब छह महीने से विवाद चल रहा था। उन्होंने हर दो-तीन दिन में कहासुनी होने का आरोप लगाया। हालांकि उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों पर सीधे तौर पर किसी तरह का शक नहीं जताया है।
घर के बाहर बेसुध मिला युवक
पूर्व उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल ने बताया कि रामलाल का शव रात में उसके घर के बाहर मिला था। उन्होंने दावा किया कि शव के सिर के पिछले हिस्से में गहरा घाव था और खून निकला हुआ था। इसके अलावा ठुड्डी, सीना, गर्दन और कूल्हे सहित शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान दिखाई दिए।
फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। परिजनों और ग्रामीणों की मांग है कि मौत की निष्पक्ष और गहराई से जांच की जाए। यदि हत्या की पुष्टि होती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि रामलाल की मौत किन परिस्थितियों में हुई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2309436

