लक्ष्मणगढ़ में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा:भाजपा नेता बोले- लक्ष्मणगढ़ वीरों की धरती, आजादी के समय से अपना जौहर दिखाया
लक्ष्मणगढ़ में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा:भाजपा नेता बोले- लक्ष्मणगढ़ वीरों की धरती, आजादी के समय से अपना जौहर दिखाया
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
लक्ष्मणगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में निकाली जा रही तिरंगा यात्राओं की कड़ी में बुधवार को लक्ष्मणगढ़ में भी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र के प्रति एकता, गौरव एवं समर्पण का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए।
जयघोषों के गूंजा कस्बा
भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष ललित पंवार ने बताया- भाजपा नेता सुभाष महरिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश जोशी और भाजपा सीकर जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में लोग देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में शामिल हुए। भारत माता के जयघोष से पूरा शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में नजर आया।

लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया
तिरंगा यात्रा सीकर लिंक रोड स्थित बालिका आदर्श स्कूल से शुरू होकर घंटाघर, गणेश मंदिर, चौपड़ बाजार और श्री मुरली मनोहर मंदिर होते हुए श्री परशुराम सर्किल पहुंची। यात्रा के दौरान शहर में जगह-जगह आमजन ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से माहौल देशभक्तिमय बना रहा।
भाजपा नेता सुभाष महरिया ने कहा- लक्ष्मणगढ़ वीरों की धरती है, जहां के वीरों ने आजादी के समय से लेकर देश की रक्षा में अपना जौहर दिखाया है। देश ने जब भी दुश्मनों से युद्ध लड़ा, लक्ष्मणगढ़ तहसील के वीरों ने आगे बढ़कर योगदान दिया। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान देश के पहले शहीद बनने वाले बनवारी लाल बगड़िया भी लक्ष्मणगढ़ तहसील के थे। महरिया ने तिरंगा यात्रा सप्ताह के आयोजन के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के साथ सरकार व संगठन की ओर से किए गए सहयोग के लिए आभार जताया।

भाजपा नेता दिनेश जोशी ने कहा- तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके सम्मान में निकाली गई यात्रा राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकता और अखंडता का संदेश देती है। लक्ष्मणगढ़ की जनता ने जिस उत्साह के साथ यात्रा में सहभागिता की और स्वागत किया, वो गौरव का विषय है।
भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और गौरव का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के जरिए देश के वीर जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को नमन किया गया। उन्होंने कहा कि यात्रा को मिला जनसमर्थन राष्ट्रभक्ति की मजबूत भावना को दर्शाता है।

तिरंगा यात्रा में मातृ शक्ति की सहभागिता
भाजपा जिला मंत्री डॉ. अर्चना पुरोहित के नेतृत्व में मातृ शक्ति ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में सहभागिता की। डॉ. पुरोहित ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना जगाना और वीर शहीदों के बलिदान को याद करना है। उन्होंने कहा कि जाति-धर्म से ऊपर देश है और हमें हमेशा तिरंगे का सम्मान करते हुए देश की तरक्की में योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए।
यात्रा के समापन पर श्री परशुराम सर्किल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। भारत माता के जयघोष और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यकर्ताओं और आमजन ने हाथों में तिरंगा लेकर देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया।
देखें PHOTOS




देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2309435

