[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

“मलसीसर ही नहीं, जिले के हर नगर में कांग्रेस का बोर्ड बनाएंगे” – रीटा चौधरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

“मलसीसर ही नहीं, जिले के हर नगर में कांग्रेस का बोर्ड बनाएंगे” – रीटा चौधरी

नगरपालिका चुनाव को लेकर विधायक रीटा चौधरी ने संभाला मोर्चा, मलसीसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

मलसीसर : आगामी नगरपालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार देर शाम मलसीसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई, जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं विधायक रीटा चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी तैयारियों और रणनीति पर मंथन किया।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता जाकिर झुनझुनूवाला ने बताया कि बैठक के दौरान आकाश नायक, सुमित गोड सहित कई युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी में शामिल हुए। नए कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए विधायक रीटा चौधरी ने कहा कि युवाओं के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी।

“भाजपा के झूठे वादों से युवाओं का मन भर गया”

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रीटा चौधरी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं ने रोजगार की उम्मीद में भाजपा को सत्ता में लाने में सहयोग किया था, लेकिन सरकार ने युवाओं के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कथित झूठे वादों से प्रदेश की जनता में नाराजगी है और यही वजह है कि लोग आगामी पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

“जिले के हर नगर में कांग्रेस की जीत होगी”

रीटा चौधरी ने कहा कि मलसीसर ही नहीं, बल्कि जिले के हर नगर और पंचायत में कांग्रेस का बोर्ड बनाने के लक्ष्य के साथ कार्यकर्ता मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में जिस तरह का उत्साह दिखाई दे रहा है, उससे कांग्रेस की जीत को लेकर विश्वास मजबूत हुआ है।

बैठक के दौरान पार्टी संगठन को मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और आगामी चुनावों में कांग्रेस की नीतियों को जनता तक पहुंचाने पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर मलसीसर नगर कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश, वरिष्ठ नेता ताज मोहम्मद, रतन सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles