किडनी रोग से जूझ रही बेटी के परिवार को मिला जनसहयोग, लाडो बिटिया सेवा समिति ने बढ़ाया मदद का हाथ
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन
पिलानी : पिलानी क्षेत्र के पिलानी निवासी अनिल मिश्रा का परिवार पिछले कई वर्षों से गंभीर आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहा है। अनिल मिश्रा की बेटी अंजलि पिछले करीब आठ वर्षों से दोनों किडनियां खराब होने के कारण बीमारी से जूझ रही है। वहीं उनकी पत्नी भी पिछले करीब दो वर्षों से बीमार हैं। लगातार बीमारी और उपचार के चलते परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर हो गई कि रोजमर्रा के खाने-पीने और घरेलू जरूरतों को पूरा करना भी मुश्किल हो गया।
परिवार की इस स्थिति की जानकारी मिलने पर समाजसेवक प्रदीप सिंह राठौड़ ने मदद के लिए पहल की। उन्होंने ‘लाडो बिटिया सेवा समिति’ के तत्वावधान में जनसहयोग से परिवार की मदद के लिए मुहिम शुरू की। मुहिम के माध्यम से समाज के लोगों से सहयोग जुटाया गया।
जनसहयोग से जुटाई गई 56,200 रुपए की नकद राशि परिवार को प्रदान की गई। इसके साथ ही परिवार के लिए छह माह की राशन सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। इसमें आटा, तेल, मिर्च, मसाले, हल्दी, धनिया, साबुन सहित रसोई और दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री शामिल रही।
इस सहयोग से आर्थिक संकट से गुजर रहे परिवार को कुछ राहत मिली। समाजसेवकों ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए समाज के सक्षम लोगों को आगे आना चाहिए, ताकि बीमारी और आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे परिवारों को सहारा मिल सके।
समाजसेवक प्रदीप सिंह राठौड़ ने बताया कि मुहिम से प्रभावित होकर हिंदू क्रांति सेना पिलानी के सदस्यों ने भी अनिल मिश्रा के घर पहुंचकर परिवार की स्थिति जानी और 30,300 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की।
राठौड़ ने कहा कि जनसहयोग से चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद एवं असहाय परिवारों तक सहायता पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों के सहयोग से ही ऐसी मुहिम सफल हो सकती है।
प्रदीप सिंह राठौड़ ने बताया कि इस सेवा कार्य को सफल बनाने में उनकी टीम के साथी नंदकिशोर टेलर, रमेश काला लादूसरिया, भानाराम, राहुल कुमार एवं रामवतार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी के सामूहिक प्रयासों एवं जनसहयोग से परिवार को आर्थिक सहायता के साथ छह माह की राशन सामग्री उपलब्ध कराई जा सकी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2332324

