[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीदासर में प्रशासन ने निकाली तिरंगा प्रभात फेरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

बीदासर में प्रशासन ने निकाली तिरंगा प्रभात फेरी

देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर, अधिकारी और स्कूली बच्चे हुए शामिल

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिला प्रशासन के निर्देश पर रविवार को बीदासर में तिरंगा प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों और स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

एसडीएम अमीलाल यादव सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि प्रभात फेरी में शामिल रहे। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों और लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए, जिससे पूरा शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

प्रभात फेरी का उद्देश्य आमजन में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की भागीदारी ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में उत्साह का माहौल बना दिया।

Related Articles