[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सावन के अंतिम सोमवार को बाबा भोले का होगा बर्फ से भव्य श्रृंगार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सावन के अंतिम सोमवार को बाबा भोले का होगा बर्फ से भव्य श्रृंगार

सावन के अंतिम सोमवार को बाबा भोले का होगा बर्फ से भव्य श्रृंगार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : सावन माह के अंतिम सोमवार को स्थानीय पंचमुखी बालाजी मंदिर में शिव भक्त मंडल की ओर से भगवान शिव का बर्फ से भव्य श्रृंगार किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं का अभिनंदन भी किया जाएगा।

आयोजन की तैयारियों को लेकर बजाज निवास पर शिव भक्त मंडल की बैठक हुई। मंडल अध्यक्ष रतन बजाज ने बताया कि पिछले 35-40 वर्षों से श्रावण माह में लगातार भगवान शिव का बर्फ से भव्य श्रृंगार किया जाता है। साथ ही समाज की प्रतिभाओं और उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों का सम्मान भी किया जाता रहा है।

बैठक में इस बार विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करने का निर्णय लिया गया। आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री गुरदास भारती, राजीव शर्मा, रवि दाधीच, महेश बावलिया, विजय कुमार भाटी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker