अखिल भारतीय किसान सभा की तहसील कमेटी की बैठक आयोजित
10 अगस्त के जेल भरो आंदोलन में भागीदारी का लिया निर्णय
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : अखिल भारतीय किसान सभा की तहसील कमेटी की बैठक रविवार को शहीद पार्क बिसाऊ में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता तहसील उपाध्यक्ष मोहिदीन खान ने की, जबकि पर्यवेक्षक के रूप में जिला संयुक्त सचिव अरविंद गढ़वाल मौजूद रहे।
तहसील महासचिव संदीप सर्वा ने बताया कि बैठक में 10 अगस्त को किसान सभा की ओर से प्रदेश स्तर पर जिला मुख्यालयों पर आयोजित जेल भरो आंदोलन में भागीदारी, विभिन्न गांवों की तहसील स्तरीय मांगों, किसानों से जनसंपर्क कर सदस्यता अभियान चलाने तथा संगठनात्मक अनुशासन सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा आगामी आंदोलन एवं संगठन की गतिविधियों को लेकर रणनीति तय की गई।
इस दौरान बनवारी लाल जांगिड़, मोहिदीन खान, गिरधारी लाल, पवन शर्मा, हरिसिंह, प्यारेलाल, मोहनलाल, संत कुमार गर्वा, मनदीप बसेरा, राकेश कुमार, संदीप कुमार, सुनील, नवनीत, संदीप सर्वा एवं जिला संयुक्त सचिव अरविंद गढ़वाल सहित किसान सभा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2332631

