[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्रामीण सेवा शिविर -2026 : जिले में विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे शिविर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ग्रामीण सेवा शिविर -2026 : जिले में विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे शिविर

ग्रामीण सेवा शिविर -2026 : जिले में विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे शिविर

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविरों के तहत फॉलो अप शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिले के सभी ब्लॉकों में निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ग्राम पंचायतों में फॉलो अप शिविर आयोजित किए जाएंगे।

सीईओ श्वेता कोचर ने बताया कि सोमवार, 10 अगस्त को चूरू उपखंड की घांघू व लाखाऊ, रतनगढ़ उपखंड की टिडियासर, तारानगर उपखंड की ढीगी, बीदासर उपखंड की बैरासर, सुजानगढ़ उपखंड की भानीसर तेज. व बडाबर, राजगढ़ उपखंड की चैनपुरा छोटा तथा सरदारशहर उपखंड की घड़सीसर व साडासर ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इसी प्रकार 11 अगस्त को चूरू उपखंड की दूधवाखारा व थैलासर, रतनगढ़ उपखंड की बच्छरारा बड़ा, तारानगर उपखंड की झाड़सर छोटा, बीदासर उपखंड की बम्बू, सुजानगढ़ उपखंड की भीमसर व कोलासर, राजगढ़ उपखंड की नीमां तथा सरदारशहर उपखंड की बुकनसर छोटा व खेजड़ा दिखणादा ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इसी प्रकार 12 अगस्त को चूरू उपखंड की लोहसना बड़ा व जोड़ी पं. सात्यू, रतनगढ़ उपखंड की गोरीसर, तारानगर उपखंड की राजपुरा, बीदासर उपखंड की गिरवरसर, सुजानगढ़ उपखंड की मुरडाकिया, राजगढ़ उपखंड भगेला की तथा सरदारशहर उपखंड की सावर व डालमाण ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इसी प्रकार 13 अगस्त को चूरू उपखंड की सहजूसर व लाणासर बणी., रतनगढ़ उपखंड की बीरमसर, तारानगर उपखंड की आनंदसिंहपुरा, बीदासर उपखंड की तेहनदेसर, सुजानगढ़ उपखंड की राजियासर मीठा व गुडावडी, राजगढ़ उपखंड चांदगोठी की तथा सरदारशहर उपखंड की रोलासर व मेहरी राजवियान ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इसी प्रकार 14 अगस्त को चूरू उपखंड की भामासी व बूंटिया, रतनगढ़ उपखंड की नुवां, तारानगर उपखंड की खरतवासिया, सुजानगढ़ उपखंड की शोभासर व मालासी, राजगढ़ उपखंड की हमीरवास तथा सरदारशहर उपखंड की भादासर दिखनादा व जैतसीसर ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles