[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छापर में पालिका कर्मियों ने निकाली तिरंगा प्रभात फेरी:अधिशाषी अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने लिया भाग, ग्रामीणों ने किया स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

छापर में पालिका कर्मियों ने निकाली तिरंगा प्रभात फेरी:अधिशाषी अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने लिया भाग, ग्रामीणों ने किया स्वागत

छापर में पालिका कर्मियों ने निकाली तिरंगा प्रभात फेरी:अधिशाषी अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने लिया भाग, ग्रामीणों ने किया स्वागत

छापर : छापर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रविवार सुबह पालिका द्वारा तिरंगा प्रभात फेरी निकाली गई। स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशानुसार आयोजित इस फेरी का नेतृत्व पालिका अधिशाषी अधिकारी विकास कुमार शर्मा ने किया। इसमें पालिकाकर्मी, जनप्रतिनिधि और शहर के प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए।

प्रतिभागियों ने बताया कि प्रभात फेरी मुदड़ा भवन से शुरू हुई और अशोक स्तंभ, मेन मार्केट, चोपड़ा बाजार होते हुए बस स्टैंड पहुंची। इसका समापन नगरपालिका परिसर में हुआ। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए।

इस दौरान अधिशाषी अधिकारी विकास कुमार शर्मा ने कहा कि देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों को सम्मान के साथ याद करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने युवा पीढ़ी को उनके बलिदानों से अवगत कराने की आवश्यकता बताई।

भाजपा मंडल अध्यक्ष गजानंद स्वामी ने कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले शहीदों से प्रेरणा लेकर हमें देश हित के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि यह देश सैकड़ों युवाओं के बलिदान के बल पर आजाद हुआ है, जो आज हमारे देश के आदर्श हैं।

इस तिरंगा प्रभात फेरी में पूर्व अध्यक्ष जयराम जांगिड़, पूर्व पार्षद राकेश ढेनवाल, कैलाश बंजारा, भवानीसिंह, मुकेश धानका, अनिल सैनी, सफाई निरीक्षक नोरंगलाल, राजेश मीणा, मुकेश चावरिया, जावेद भुट्टा, राजेश गोस्वामी, मुकेश सुड्डा, जमादार गोविन्द नारायण, प्रभुराम, विनोद चावरिया, अशोक, रवि, लादूराम, कन्हैयालाल, बजरंग, मुकेश, सरोज देवी, संजूदेवी, शान्तिदेवी, गीता देवी, शारदा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, स्थानीय नागरिक और पालिकाकर्मी उपस्थित थे।

Related Articles