[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में 18.1 एमएम बारिश, निचले इलाकों में भरा पानी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में 18.1 एमएम बारिश, निचले इलाकों में भरा पानी

जलभराव से आमजन परेशान, अस्पताल और प्रमुख मार्गों पर भी बिगड़े हालात

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर शनिवार सुबह से रुक-रुककर बारिश का दौर शुरू हुआ, जो करीब 10 बजे तक जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार सुबह साढ़े 8 बजे तक 18.1 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई।

लोहिया कॉलेज, राजकीय भरतिया अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, जिला स्टेडियम के पीछे, सिटी सेंटर मॉल के आगे, कलेक्ट्रेट के सामने, रेस्ट हाउस के पास, चांदनी चौक, नेचर पार्क, नया बस स्टैंड, सुभाष चौक, पंखा सर्किल, आई अस्पताल के सामने, मोजासिया चौक, झारिया मोरी और जौहरी सागर सहित कई स्थानों पर बरसाती पानी जमा हो गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

डीबी अस्पताल के दोनों गेट के सामने पानी भरने से चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, मरीजों और उनके परिजनों को आवागमन में परेशानी हुई। जलभराव के चलते कुछ निजी स्कूलों ने छोटे बच्चों की छुट्टी भी कर दी।

बारिश को तेज गर्मी और उमस से प्रभावित फसलों के लिए राहतकारी माना जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास के पूर्वी भारत में बना परिसंचरण तंत्र अगले 24 घंटे में कम दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है। मानसून ट्रफ के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में 8 से 10 अगस्त के दौरान बारिश की गतिविधियां बढ़ने तथा कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।

वहीं बारिश ने नगर परिषद के बरसात से पहले जल निकासी की तैयारियों के दावों पर सवाल खड़े कर दिए। शहर के कई हिस्सों में जलभराव से लोगों को परेशानी हुई, जिससे प्री-मानसून व्यवस्थाओं की स्थिति सामने आ गई।

Related Articles