[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में आधार सेवा केंद्र शुरू, झुंझुनूं सहित शेखावाटी के लोगों को मिलेगी राहत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सीकर में आधार सेवा केंद्र शुरू, झुंझुनूं सहित शेखावाटी के लोगों को मिलेगी राहत

सीकर में आधार सेवा केंद्र शुरू, झुंझुनूं सहित शेखावाटी के लोगों को मिलेगी राहत

झुंझुनूं : सीकर में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की ओर से नए आधार सेवा केंद्र की शुरुआत होने से झुंझुनूं सहित शेखावाटी क्षेत्र के नागरिकों को आधार संबंधी सेवाओं के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। अब आधार नामांकन, विवरण अपडेट, बायोमेट्रिक संशोधन और शिकायत निवारण के लिए दूर-दराज के केंद्रों पर जाने की जरूरत कम होगी।

शनिवार को सीकर में नए आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सौरभ विजय ने किया। केंद्र में 8 आधार किट संचालित हैं और सार्वजनिक अवकाशों को छोड़कर सभी दिनों में सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। नागरिक ऑनलाइन समय भी ले सकेंगे।

केंद्र में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए व्हीलचेयर सुगम्यता, सुगम्य शौचालय और अलग शिकायत निवारण व्यवस्था की सुविधा दी गई है।

बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट निःशुल्क

5 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट की सुविधा 30 सितंबर 2026 तक निःशुल्क उपलब्ध है। यह सुविधा आधार सेवा केंद्रों के साथ स्कूलों में आयोजित शिविरों के माध्यम से भी दी जा रही है। झुंझुनूं जिले के अभिभावक भी इसका लाभ उठा सकेंगे।

Related Articles