[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस पर्यावरण प्रकोष्ठ की बैठक, चुनावी तैयारियों पर मंथन; पार्षद महेंद्र सैनी का मनाया जन्मदिन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

कांग्रेस पर्यावरण प्रकोष्ठ की बैठक, चुनावी तैयारियों पर मंथन; पार्षद महेंद्र सैनी का मनाया जन्मदिन

कांग्रेस पर्यावरण प्रकोष्ठ की बैठक, चुनावी तैयारियों पर मंथन; पार्षद महेंद्र सैनी का मनाया जन्मदिन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : आगामी नगर पालिका एवं पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ की ओर से शुक्रवार को होटल ग्रीन वैली में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लोकेश जांगिड़ ने की, जबकि मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन रिछपाल सैनी रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लोकेश जांगिड़ ने कहा कि आगामी चुनावों में सभी कार्यकर्ता संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप एकजुट होकर पूरी सक्रियता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही चुनाव में सफलता की कुंजी होगी।

मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन रिछपाल सैनी ने कहा कि पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ.राजकुमार शर्मा के नेतृत्व मे इस बार नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र की चारों नगरपालिकाओं नवलगढ़, मुकुंदगढ़, डूंडलोद और जाखल के साथ-साथ नवलगढ़ एवं गोठड़ा पंचायत समितियों को लेकर विशेष रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इन सभी क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग बैठकें आयोजित कर चुनावी तैयारियों, संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान की रूपरेखा तय की जाएगी, ताकि कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतर सके।

बैठक में पूर्व चेयरमैन रिछपाल सैनी, पार्षद महेंद्र सैनी, पार्षद प्रदीप शर्मा, रघुवीर सैनी, सुभाष सैनी, पवन गुर्जर, रामकिशन सैनी, राकेश नागौरा, इरफान, अशोक सैनी, मोहित सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान पार्षद महेंद्र सैनी के जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उपस्थित सभी लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी।

Related Articles