[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नयासर में रात्रि चौपाल, ग्रामीणों ने जलभराव, ट्यूबवेल और अंडरपास की उठाई मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नयासर में रात्रि चौपाल, ग्रामीणों ने जलभराव, ट्यूबवेल और अंडरपास की उठाई मांग

नयासर में रात्रि चौपाल, ग्रामीणों ने जलभराव, ट्यूबवेल और अंडरपास की उठाई मांग

झुंझुनूं : ग्राम पंचायत नयासर में बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से रात्रि चौपाल आयोजित की गई। चौपाल में अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए बरसात के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान, सार्वजनिक चौक के सूखे कुएं की जगह नया ट्यूबवेल स्थापित करने, आबादी क्षेत्र का विस्तार कर पात्र परिवारों को आवासीय पट्टे जारी करने तथा राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर नयासर को झुंझुनूं से जोड़ने वाली सड़क पर अंडरपास या फ्लाईओवर निर्माण की मांग रखी।

एडीएम अजय कुमार आर्य ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सभी मांगों पर प्राथमिकता से कार्रवाई कर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। रात्रि चौपाल में बीडीओ शीशराम मीणा, ग्रामसेवक सुनील कुमार, एलडीसी एकता मांजू, प्रियंका, पटवारी शेरसिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles