भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, झुंझुनूं के छह नेताओं को मिली जिम्मेदारी
भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, झुंझुनूं के छह नेताओं को मिली जिम्मेदारी
झुंझुनूं : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। भाजपा किसान मोर्चा के जिलामंत्री राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ की सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया है।
नई कार्यसमिति में रतन सिंह तंवर, विकास भालोठिया और मंजीत गुर्जर को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। वहीं सतीश गजराज को प्रदेश प्रवक्ता, सूरज सोनी को प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष तथा संजय जांगिड़ को प्रदेश पशुपालक सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी के नेतृत्व में झुंझुनूं जिले के कार्यकर्ताओं को प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है। नियुक्तियों पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी तथा विश्वास जताया कि इससे संगठन मजबूत होगा और किसानों तक सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2296943


