नीमकाथाना में शाहपुरा-चिड़ावा रोड पर अतिक्रमण हटाया:दुकानदार-किराएदार में मारपीट, 4 लोग हिरासत में लिए; पहले दिन 60 से ज्यादा निर्माण हटाए
नीमकाथाना में शाहपुरा-चिड़ावा रोड पर अतिक्रमण हटाया:दुकानदार-किराएदार में मारपीट, 4 लोग हिरासत में लिए; पहले दिन 60 से ज्यादा निर्माण हटाए
नीमकथाना : सीकर जिले के नीमकथाना में शाहपुरा-चिड़ावा सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। प्रशासन ने जिला अस्पताल से खेतड़ी रोड तक सड़क सीमा में बने अतिक्रमणों को हटाना शुरु किया। इस दौरान कुछ लोगों के बीच मारपीट हो गई। इस पर पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
एसडीएम राजवीर यादव ने बताया- शहर में बारिश के चलते सुबह देर से कार्रवाई शुरू की गई। सोमवार को सिरोही नदी से कपिल मूर्ति स्मारक तक 60 से ज्यादा निर्माण को ध्वस्त किया गया था। इसके बाद मंगलवार को सुबह 10 बजे से कपिल मूर्ति स्मारक से कार्रवाई वापस शुरू की।
कार्रवाई के चलते बड़ी संख्या में पुलिस बल, 8 जेसीबी, 4 पोकलेन, 2 हैमर मशीनें, 5 डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों सहित अन्य आवश्यक मशीनरी मौके पर मौजूद हैं। अतिक्रमण हटने के बाद सफाई के नगर पालिका की टीम मौके पर तैयार है।
पहले देखें कार्रवाई से जुड़े PHOTOS…


दुकानदार और मालिकों के बीच मारपीट
अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान कपिल जिला अस्पताल के सामने ज्वेलर्स और मेडिकल के दुकानदारों का दुकान मालिकों के बीच आपसी विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की टीम ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
एसडीएम ने बताया- अतिक्रमण पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से हटाया जा रहा है। ज्यादातर लोगों ने अपने अतिक्रमण पहले ही हटा लिया था। प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सड़क सीमा में किए गए अतिक्रमण स्वेच्छा से हटाएं, ताकि विकास कार्य बिना किसी बाधा के समय पर पूरे किए जा सकें।
अधिकारी और पुलिस बल तैनात
कार्रवाई के दौरान मौके पर उपखंड अधिकारी राजवीर यादव, तहसीलदार वी.पी. सिंह नरूका, नगर पालिका ईओ रणजीत सिंह और थाना अधिकारी विक्रम सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2295301


