[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

थार में ड्रग्स छिपाकर घूम रहे दो युवक गिरफ्तार:पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की; नाकाबंदी में दोनों को पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

थार में ड्रग्स छिपाकर घूम रहे दो युवक गिरफ्तार:पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की; नाकाबंदी में दोनों को पकड़ा

थार में ड्रग्स छिपाकर घूम रहे दो युवक गिरफ्तार:पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की; नाकाबंदी में दोनों को पकड़ा

सीकर : सीकर में थार गाड़ी में एमडी ड्रग्स छिपाकर घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया गया हैं। आरोपियों ने थार गाड़ी में टूल बॉक्स में ड्रग्स को छिपा रखा था। पुलिस ने नाकाबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा। मामला सदर थाने का है।

सदर थाना प्रभारी पवन कुमार चौबे ने बताया कि थार में सवार फारुख खान (31) पुत्र इकबाल खान निवासी नवलगढ़ और फरजान खान (24) पुत्र शौकत अली निवासी नवलगढ़ को गिरफ्तार किया है। थार गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस को देखकर की भागने की कोशिश

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने सोमवार रात विनायक वाटिका कॉलोनी के पास नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान कॉलोनी की तरफ से एक थार गाड़ी आती दिखाई दी थी। थार को रुकने का इशारा किया गया तो ड्राइवर ने गाड़ी को घुमाकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने घेरकर गाड़ी को रोका और दोनों को पकड़ा।

बिना नंबर प्लेट की थार जब्त

थाना प्रभारी ने बताया कि गाड़ी में आगे की तरफ नंबर प्लेट नहीं थी। ऐसे में पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। गाड़ी की तलाशी में आगे की तरफ एक टूल बॉक्स में एक प्लास्टिक का पाउच मिला। पाउच को खोलकर देखा गया तो उसमें 25.22 ग्राम एमडी मिली। इसके बाद पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों एमडी कहां से लेकर आए और कहां सप्लाई करने वाले थे, इस बारे में पूछताछ की जाएगी। मामले की जांच लोसल SHO संगीता मीणा कर रही है।

Related Articles