[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कलाखरी के सीआरपीएफ जवान प्रदीप यादव को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, श्रीनगर में ड्यूटी के दौरान निधन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

कलाखरी के सीआरपीएफ जवान प्रदीप यादव को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, श्रीनगर में ड्यूटी के दौरान निधन

कलाखरी के सीआरपीएफ जवान प्रदीप यादव को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, श्रीनगर में ड्यूटी के दौरान निधन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मधु दहिया

बुहाना : बुहाना उपखंड के कलाखरी गांव निवासी सीआरपीएफ जवान प्रदीप यादव (48) का श्रीनगर में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। हजारों ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और सैन्य अधिकारियों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

प्रदीप यादव वर्ष 2000 में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 117वीं बटालियन में भर्ती हुए थे। उन्होंने करीब 26 वर्षों तक देश की सेवा की। वे लगभग डेढ़ माह की छुट्टी बिताने के बाद 30 जुलाई को ही वापस ड्यूटी पर श्रीनगर लौटे थे, जहां ड्यूटी के दौरान उनका निधन हो गया।

जवान के निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सिंघाना से कलाखरी गांव तक तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, ग्रामीणों, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों तथा सैन्य अधिकारियों ने भाग लिया। पूरे मार्ग में लोगों ने तिरंगा लहराकर और “जय हिंद” व “भारत माता की जय” के नारों के साथ वीर जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की।

गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान जवान के 18 वर्षीय पुत्र यश यादव को सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) सौंपा गया। अंतिम संस्कार के समय माहौल भावुक हो गया और उपस्थित लोगों ने प्रदीप यादव को अंतिम सलामी दी।

दिवंगत जवान अपने पीछे मां, पत्नी, बड़े भाई वीरेंद्र यादव (शिक्षक), 21 वर्षीय पुत्री दिव्या और 18 वर्षीय पुत्र यश यादव को छोड़ गए हैं।

अंतिम संस्कार में प्रधान हरिकृष्ण यादव, भरत बोहरा, सरपंच वीरेंद्र शास्त्री, सतीश गजराज, शिवराम मास्टर, भूपसिंह, सुंदरपाल यादव, वीरेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet