लोयल से बाबा रामदेवरा के लिए 12वीं पदयात्रा का शुभारंभ:60 श्रद्धालु 16 दिन में तय करेंगे 525 किमी की दूरी
लोयल से बाबा रामदेवरा के लिए 12वीं पदयात्रा का शुभारंभ:60 श्रद्धालु 16 दिन में तय करेंगे 525 किमी की दूरी
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत लोयल स्थित बाबा रामदेव मंदिर से बुधवार सुबह सवा 4 बजे 12वीं निशान पदयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई। महंत सतपाल दास महाराज के सानिध्य में शुरू हुई यह यात्रा 60 श्रद्धालुओं द्वारा 525 किलोमीटर की दूरी 16 दिन में पैदल तय कर रुणिचा रामदेवरा पहुंचेगी।
पदयात्रा शुरू होने से पहले मंदिर परिसर में बाबा रामदेव की ज्योत प्रज्वलित की गई। इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना, महाआरती और मंगलकामना के साथ यात्रा का शुभारंभ किया गया।
श्रद्धालु डीजे की भक्ति धुनों पर नाचते-गाते बाबा रामदेव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। यात्रा मार्ग के कई स्थानों पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर पदयात्रियों का स्वागत किया और उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त करते हुए पूरे उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया।
महंत सतपाल दास महाराज ने बताया कि पदयात्रा के साथ खाने-पीने की सामग्री, टेंट, पानी का टैंकर, रसोई का सामान और अन्य आवश्यक सामग्री छह पिकअप वाहनों में भेजी गई है, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह भी बताया कि पदयात्रियों के ठहरने, भोजन, पेयजल, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की गई हैं।
श्रद्धालु 13 अगस्त को रुणिचा रामदेवरा पहुंचेंगे, जहां बाबा रामदेव के दरबार में निशान अर्पित कर पूजा-अर्चना करेंगे। महंत सतपाल दास महाराज ने बताया कि यह पदयात्रा लगातार 12वें साल आयोजित की जा रही है। इस धार्मिक यात्रा में युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों का भी उत्साहपूर्वक सहयोग रहता है।
इस अवसर पर विकास काजला, सुमेर सिंह राजपूत, मनीराम जांगिड़, विनोद काजला, धर्मपाल काजला, उमेद चाहर, लीलाधर सैन, मदन टेलर, डॉ. कर्मवीर, कपिल काजला, रवि जांगिड़, मोहित, पार्वती देवी, केला देवी, रविना, सुमित्रा देवी, भरपाई देवी, संतोष देवी सोनासर, कौशल्या देवी, सरिता देवी, सविता देवी, सरोज देवी, भगवानी देवी सहित कई श्रद्धालु और ग्रामीण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2371821


