[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मानोता जाटान ग्राम पंचायत में हरियाली महाअभियान का शुभारंभ: 2000 पौधे लगाने का लक्ष्य, पहले चरण में लगाए 500 पौधे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मानोता जाटान ग्राम पंचायत में हरियाली महाअभियान का शुभारंभ: 2000 पौधे लगाने का लक्ष्य, पहले चरण में लगाए 500 पौधे

मानोता जाटान ग्राम पंचायत में हरियाली महाअभियान का शुभारंभ: 2000 पौधे लगाने का लक्ष्य, पहले चरण में लगाए 500 पौधे

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : क्षेत्र की ग्राम पंचायत मानोता जाटान में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से हरियाली महाअभियान का शुभारंभ किया गया। ग्राम पंचायत ने पूरे पंचायत क्षेत्र में 2000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसके तहत पहले चरण में 500 पौधे लगाए जा रहे हैं।

अभियान का शुभारंभ ग्राम पंचायत के प्रशासक बहादुर मल मेघवाल ने पौधा लगाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें सुरक्षित रखने का आह्वान किया।

ग्राम विकास अधिकारी रामअवतार ने बताया कि पहले चरण में राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में 500 पौधे लगाए जा रहे हैं। इसके बाद दूसरे चरण में ग्राम पंचायत भवन परिसर तथा शहीद रामकुमार सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पौधे लगाए जाएंगे।उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र के अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी चरणबद्ध तरीके से पौधे लगाए जाएंगे।

यह कार्य वीबी-जीरामजी (ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका मिशन) के श्रमिकों द्वारा किया जा रहा है।अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में हरियाली बढ़ाना, पर्यावरण संतुलन बनाए रखना तथा लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। ग्राम पंचायत ने ग्रामीणों से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें संरक्षित रखने की अपील की।

इस अवसर पर होशियार मेघवाल, सुमेर सिंह, प्यारेलाल मेघवाल, गुलजारी लाल, राम सिंह पायल, मोहनलाल मेघवाल, संतोष देवी, मोहिनी देवी, ओमी देवी, सरोज देवी, अनीता देवी, सावित्री देवी, विमला देवी, चमेली देवी, सुशीला देवी, कौशल्या देवी सहित ग्राम पंचायत के कार्मिक, वीबी-जीरामजी के श्रमिक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles