[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

27 से 29 जुलाई तक जिलेभर में होंगे गुरु वंदन कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

27 से 29 जुलाई तक जिलेभर में होंगे गुरु वंदन कार्यक्रम

27 से 29 जुलाई तक जिलेभर में होंगे गुरु वंदन कार्यक्रम

सीकर : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) राजस्थान की जिला इकाई के तत्वावधान में 27 से 29 जुलाई तक जिले के सभी खंडों और संकुलों में गुरु वंदन कार्यक्रम–2026 आयोजित किए जाएंगे।

जिला अध्यक्ष कल्याण सिंह और जिला मंत्री रामलाल जाटोलिया ने बताया कि कार्यक्रम दो चरणों में होंगे। पहले चरण में खंड स्तर पर भव्य गुरु वंदन समारोह आयोजित किए जाएंगे, जबकि दूसरे चरण में संकुल स्तर पर कार्यक्रम संपन्न होंगे।

जिला नेतृत्व ने सभी खंड पदाधिकारियों से 25 जुलाई तक कार्यक्रम की तिथि, स्थान और समय की जानकारी जिला इकाई को उपलब्ध कराने का आग्रह किया है, ताकि आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को मजबूत करना तथा भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा के गौरव का प्रसार करना है। सभी शिक्षक बंधु-भगिनियों से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया है।

Related Articles