[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विदेशों में भारतीय श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा जरूरी : सांसद बृजेंद्र सिंह ओला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विदेशों में भारतीय श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा जरूरी : सांसद बृजेंद्र सिंह ओला

विदेशों में भारतीय श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा जरूरी : सांसद बृजेंद्र सिंह ओला

झुंझुनूं : सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने लोकसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से विदेशों में कार्यरत भारतीय श्रमिकों की सुरक्षा, श्रम अधिकारों के संरक्षण और त्वरित सहायता का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि शेखावाटी सहित राजस्थान से बड़ी संख्या में युवा रोजगार के लिए खाड़ी देशों समेत अन्य देशों में जाते हैं, जहां कई श्रमिकों को अनुबंध के विपरीत कार्य कराया जाता है, पासपोर्ट जब्त कर लिए जाते हैं और समय पर वेतन भी नहीं मिलता।

सांसद ने कहा कि विदेश मंत्री ने भी अपने जवाब में ऐसी सैकड़ों शिकायतें मिलने की पुष्टि की है, जिससे स्पष्ट है कि प्रवासी भारतीय श्रमिकों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर अभी भी गंभीर चुनौतियां बनी हुई हैं।

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि विदेशों में शोषण, अनुबंध उल्लंघन और श्रम अधिकारों के हनन का सामना कर रहे भारतीय श्रमिकों के त्वरित बचाव, सुरक्षित स्वदेश वापसी और उचित मुआवजा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी, जवाबदेह और समयबद्ध व्यवस्था विकसित की जाए।

साथ ही उन्होंने राजस्थान के प्रवासी-बहुल क्षेत्रों, विशेषकर शेखावाटी में जिला स्तर पर जागरूकता एवं सहायता केंद्र स्थापित करने की मांग की, ताकि विदेश जाने वाले श्रमिकों को समय पर सही जानकारी, कानूनी मार्गदर्शन और आवश्यक सहायता मिल सके।

सांसद ओला ने कहा कि विदेशों में कार्यरत भारतीय श्रमिक देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा सरकार की नैतिक और राष्ट्रीय जिम्मेदारी है।

Related Articles