साहवा में दिनदहाड़े महिला की तोड़ी चेन:बाइक सवार 2 बदमाशों ने की वारदात, लोगों में आक्रोश
साहवा में दिनदहाड़े महिला की तोड़ी चेन:बाइक सवार 2 बदमाशों ने की वारदात, लोगों में आक्रोश
चूरू : चूरू जिले के साहवा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक महिला से चेन स्नैचिंग की वारदात हुई। बाइक सवार 2 बदमाशों ने व्यस्त रिहायशी इलाके में इस घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
साहवा के वार्ड 15 स्थित कल्पना कॉलेज वाली गली में एक महिला पैदल जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार 2 युवक आए और महिला के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली। लुटेरे चेन लेकर तेजी से बाइक से फरार हो गए।
सीसीटीवी फुटेज में नजर आए बदमाश
सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की बाइक, उनके कपड़े और हुलिया साफ नजर आ रहा है। घटना की सूचना मिलते ही साहवा पुलिस मौके पर पहुंची। थानाधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नाकाबंदी कर दी गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
दिनदहाड़े कॉलेज के पास हुई इस वारदात से कस्बेवासियों में रोष है। लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाकों और कॉलेज के आसपास भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। फिलहाल, पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2270938


