मानोता जाटान के वार्ड-1 में 17 घंटे रही बिजली गुल: तेज आंधी-बारिश से डीपी का फेस उड़ा, मुख्य सप्लाई लाइन का तार टूटा
मानोता जाटान के वार्ड-1 में 17 घंटे रही बिजली गुल: तेज आंधी-बारिश से डीपी का फेस उड़ा, मुख्य सप्लाई लाइन का तार टूटा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : क्षेत्र के मानोता जाटान गांव के वार्ड नंबर-1 में सोमवार देर रात तेज आंधी और बारिश के दौरान विद्युत व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। तेज हवाओं के कारण सिंगल फेज डीपी का फेस उड़ गया, वहीं डीपी के अंदर से मुख्य सप्लाई लाइन का तार स्पार्किंग के बाद टूट गया। इससे पूरे वार्ड की बिजली आपूर्ति अचानक ठप हो गई और लोगों को पूरी रात अंधेरे, भीषण गर्मी, उमस और मच्छरों के बीच बितानी पड़ी।शम्भूदयाल शर्मा, ओमप्रकाश ढाका, अविनाश जांगिड़ और महेश शर्मा सहित ग्रामीणों ने बताया कि तेज आंधी के दौरान पहले डीपी में तेज स्पार्किंग हुई, जिसके बाद डीपी का फेस उड़ गया।
इसके साथ ही डीपी से जुड़ा मुख्य सप्लाई लाइन का तार भी टूट गया, जिससे पूरे वार्ड की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। रातभर बिजली नहीं रहने से पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद रहे। भीषण गर्मी और उमस के कारण छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी तथा अधिकांश लोगों की रात जागकर बीती।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल विद्युत निगम को दी।सूचना मिलने पर मंगलवार सुबह विद्युत निगम की टीम मौके पर पहुंची और खराबी दूर करने का कार्य शुरू किया। कर्मचारियों ने डीपी का फेस बदलने के साथ मुख्य सप्लाई लाइन के टूटे हुए तार को भी बदल दिया और सुबह करीब 10 बजे मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया। लेकिन इसी दौरान 33 केवी विद्युत लाइन में फॉल्ट आने से पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति फिर से बाधित हो गई। इसके चलते मानोता जाटान के वार्ड नंबर-1 सहित संबंधित जीएसएस से जुड़े अन्य फीडरों की बिजली भी बंद हो गई।करीब 17 घंटे बाद मंगलवार शाम करीब 4 बजे वार्ड नंबर-1 सहित संबंधित फीडरों पर बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए और मोबाइल फोन भी बंद हो गए। बिजली बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और घरों के साथ-साथ दैनिक कार्य भी सामान्य हो सके।ग्रामीणों ने बताया कि बरसात और तेज आंधी के दौरान क्षेत्र में इस तरह की समस्याएं बार-बार सामने आती हैं। उन्होंने विद्युत निगम से मांग की कि बारिश के मौसम को देखते हुए डीपी, मुख्य विद्युत लाइन और अन्य उपकरणों का नियमित रखरखाव कराया जाए, ताकि भविष्य में लोगों को लंबे समय तक बिजली कटौती जैसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2270978


